
पब्लिक भारत न्यूज डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को आज एक और बड़ा झटका लग गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। साइफर मामले में इमरान को पाकिस्तान की एक अदालत ने 30 जनवरी को 10 साल की जेल की सज़ा सुनाई। इमरान के साथ ही उनकी सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी को भी 10 साल की जेल की सज़ा दी गई। इसके बाद 31 जनवरी को इमरान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में एक निचली अदालत ने 14 साल की जेल की सज़ा सुनाई। साथ ही दोनों पर 78.7 करोड़ रुपये रुपये का सामूहिक जुर्माना भी ठोका गया है। अब आज, शनिवार, 3 फरवरी को इमरान और बुशरा को एक और झटका लगा है। आपको बता दे की गैर इस्लामिक शादी के लिए मिली 7 साल की सज़ा इमरान और बुशरा को गैर-इस्लामिक शादी के आरोप में 7-7 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। साथ ही दोनों पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस मामले की सुनवाई अदियाला जेल में ही हुई। उल्लेखनीय है कि बुशरा के पहले पति खावर मनेका ने आरोप लगाया गया था कि बुशरा ने तलाक के बाद इमरान से शादी करने के लिए अनिवार्य विराम या इद्दत का पालन करने की इस्लामी प्रथा का उल्लंघन किया था। इसी वजह से दोनों की शादी को गैर-इस्लामिक करार दिया गया है। सूत्रों की माने तो इमरान अदियाला जेल में ही रहेंगे। वहीं बुशरा को इमरान के इस्लामाबाद वाले घर में शिफ्ट किया गया है जिसे बुशरा के लिए जेल में बदल दिया गया है। इसके साथ ही इमरान को साइफर मामले में 10 साल, तोशाखाना मामले में 14 साल और गैर-इस्लामिक शादी के मामले में 7 साल की सज़ा हुई है। वहीं बुशरा को तोशाखाना मामले में 14 साल और गैर-इस्लामिक शादी के मामले में 7 साल की सज़ा हुई है। दोनों इन सज़ाओं के खिलाफ हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार















