
सोनभद्र। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने विभिन्न प्रकार के नकली उत्पादों का प्रयोग कर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा 14 अप्रैल को समय रात्रि 22.45 बजे धर्मशाला रोड स्थित यूको बैंक के सामने वाली गली से नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर ग्राहकों को धोखा देकर कालाबजारी वाले दो अभियुक्तग उपेन्द्र उर्फ मंगल केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी निवासी धर्मशाला रोड थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र सैफ पुत्र रियाजूल हसनैन निवासी ब्रह्मनगर (दीपनगर) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
नकली यह सामान हुआ बरामद
सोनभद्र। नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर कालाबजारी करने वालों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली मोबिल, सुलेशन, ट्यूब व एक टाटा मैजिक माल वाहक बरामद किया है । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 63 कॉपीराइट अधिनियम व 103,104 ट्रैडमार्क एक्ट बनाम दो नफर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त व महावीर इण्टर प्राइजेज लहुराबीर का स्वामी नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















