नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर कालाबजारी, दो व्यापारी गिरफ्तार 

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने विभिन्न प्रकार के नकली उत्पादों का प्रयोग कर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है।
  • इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा 14 अप्रैल को समय रात्रि 22.45 बजे धर्मशाला रोड स्थित
  • यूको बैंक के सामने वाली गली से नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर ग्राहकों को धोखा देकर कालाबजारी वाले दो अभियुक्तग  उपेन्द्र उर्फ मंगल केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी…
Share

सोनभद्र। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने विभिन्न प्रकार के नकली उत्पादों का प्रयोग कर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा 14 अप्रैल को समय रात्रि 22.45 बजे धर्मशाला रोड स्थित यूको बैंक के सामने वाली गली से नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर ग्राहकों को धोखा देकर कालाबजारी वाले दो अभियुक्तग  उपेन्द्र उर्फ मंगल केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी निवासी धर्मशाला रोड थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र सैफ पुत्र रियाजूल हसनैन निवासी ब्रह्मनगर (दीपनगर) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

नकली यह सामान हुआ बरामद

सोनभद्र। नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर कालाबजारी करने वालों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली मोबिल, सुलेशन, ट्यूब व एक टाटा मैजिक माल वाहक बरामद किया है । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 63 कॉपीराइट अधिनियम व 103,104 ट्रैडमार्क एक्ट बनाम दो नफर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त व महावीर इण्टर प्राइजेज लहुराबीर का स्वामी नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें