(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। रेनुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन रेंज में वन भूमि पर अवैध कब्जा जोरों पर है पिछले कई वर्षों में विनोद मोड़ से अमवार चौकी तक सड़क के किनारे दोनों तरफ पड़ने वाली वन भूमि पर कब्जेधारियों ने पक्का मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है वहीं विनोद मोड़ से भीसुर मार्ग पर भी सड़क के किनारे स्थित वन भूमि पर कई लोग मकान बनाने सहित खेती कर कब्जा जमाए हुए है, लेकिन वन विभाग पिछले कई सालों से अमुक़दर्शक वन चुपचाप बैठा हुआ है। हैरानी की बात तब है कि बघाडू वन रेंज कार्यालय से 2-3 किमी दूर अमवार मुख्य मार्ग पुनर्वास कालोनी के समीप सड़क के बाई तरफ एक व्यक्ति द्वारा सड़क के किनारे की कीमती वन भूमि के प्लांटेशन उखाड़कर अवैध कब्जे की नीयत से दो चार दिनों के बीच झोपड़ी बनाई जा रही है और वनकर्मियों की नजर इस पर नही जा रही है जबकि इससे पूर्व के कुछ वर्षों में इसी स्थान के आस पास कई लोगों ने पहले इसी तरह से झोपड़ी डाल पक्का मकान बना लिया है। जिससे पर्यावरण प्रेमियों आक्रोश व्याप्त है,उनका कहना है कि बघाडू रेंज के वन कर्मी कुम्भकर्णी निद्रा में सो रहा है और अवैध कब्जेधारी नित्य वन क्षेत्रों में अपना कब्जा जमा रहे है ,लोगों का कहना है कि जब से नए साहब आये है वन भूमि पर अवैध कब्जा बढ़ा है। इस संबंध में बघाडू रेंजर विष्णु कुमार गुप्ता से वार्ता की गई तो वे मामले से अंजान बन कुछ कहने से इनकार करते हुए वन दरोगा को प्रकरण अवगत कराने की बात कही। उधर डीएफओ स्वतंत्र श्रीवास्तव ने मामले को संज्ञान लेते हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने का निर्देश सम्बंधितो को दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार