ओबरा/सोनभद्र(राकेश पाठक)-अनियंत्रित ब्लास्टिंग से आम जनो के घर मकान निरन्तर प्रभावित हो रहे हैं जिसको लेकर अहिंसा सेवा पार्टी के अध्यक्ष प्रकृति सेवक/जनसेवक विजय शंकर यादव ने कहा कि ज़िला खनिज फाउंडेशन जो खनन क्षेत्र से प्रभावित लोगों के हितों में कार्य करने के लिए गठन किया गया है। खनन से जुड़े कार्यो से प्रभावित लोगों और इलाकों के हित में काम करना है, इसको खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत स्थापित किया गया है।अब तक देश के 23 राज्यो के 665 जिलों (डीएमएफ) जिला खनिज फॉउंडेशन की स्थापना की जा चुकी है जिसमे सोनभद्र भी है। इसका उद्देश्य खनन कार्य से प्रभावित जन जीवन के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कार्य है। ओबरा डाला खनन क्षेत्रो में अनियंत्रित ब्लास्टिंग से आम जनो के घर मकान हिल रहे है क्षतिग्रस्त हो रहे है जिससे उनका जन जीवन प्रभावित हो रहा है।आम जन को शाररिक मानसिक आर्थिक नुकसान हो रहा है। अहिंसा सेवा पार्टी आम जनो के जनजीवन को बेहतर बनाने व आम जनो के घर मकानों के क्षति पूर्ति हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र महोदय को नेट से मेल व पत्र प्रेषित करते हुए निवेदन किया कि अनियंत्रित ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों को अवलोकन कर आम जनो को उनके मकान बनाने हेतुकम से कम प्रत्येक ब्यक्ति के मकान मरम्मत हेतु 20 लाख तक के मुवावजा तय हो।अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर रोक लगे। खनन क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों का जनजीवन मजबूत बेहतर बने। डीएमएफ फण्ड से खनन क्षेत्र से सटे रहवासियों का जन जीवन बेहतर बने ऐसी योजनाए लायी जाए। शिक्षा स्वास्थ्य की ब्यवस्था बेहतर की जाए। रहवासी क्षेत्रो में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जाएं जिससे वातवरण सुंदर व स्वच्छय बना रहे। जिससे जिला खनिज फाउंडेशन डीएमएफ के गठन की सही उद्दश्यों की पूर्ति की जा सके।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
