सोनभद्र (गिरीश तिवारी, अरविंद दुबे)- सर्दियों के मौसम में जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कालेज,सोनभद्र के प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा एक कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनेक जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से संसथान के डायरेक्टर प्रोफेसर गितम सिंह तोमर एवं मुख्य प्रोकटर डाक्टर हरिश्चंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रोफेसर गितम सिंह तोमर ने जरूरतमंद को कंबल प्रदान कर के किया,जिसके उपरांत अनेक जरूरतमंदो में कंबल वितरण किया गया।प्रोफेसर गितम सिंह तोमर ने इस मौके पर कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में समाज के जरूरतमंद लोगों को शीतलहर से बचाना था जो भलीभांति पूण हुआ।कार्यक्रम संचालन बि.एच-3 होस्टल प्रतिनिधि प्रिंस कौशल एवं कार्यक्रम संयोजन सचिन सिंह ने किया।कार्यक्रम में आलोक गुप्ता,अपूर्व नामदेव,रक्षित भारद्वाज,अभिषेक यादव,महेन्द्र भट,अभिनव ने वालंटियर के रुप मे अपना योगदान दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
