सोनभद्र। वक्फ संशोधन बिल एवं जुमा की नमाज के दृष्टिगत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत लगातार भ्रमणशील रहकर जुमा की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत जुमा की नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जुमा की नमाज अदा करने वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था कर जुमे की नमाज को सकुशल रूप से संपन्न कराया गया। इस दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमणशील होकर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने–अपने सर्किल में तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत जुमे की नमाज़ अदा करने वाले स्थानों पर उपस्थित रह कर सकुशल नमाज को संपन्न कराया गया।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
