सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे)-समाजवादी महिला सभा की बैठक रावर्टसगंज जिला कार्यालय पर संपन्न हुई,जिसमें जनपद की प्रभारी अनीता राकेश पासी कीर्ति कोल ने संयुक्त रुप से कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहा है बीजेपी सरकार कान में रूई डालकर बैठी है उसे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार ना सुनाई दे रहे हैं ना दिखाई दे रहै हैं हम सभी महिलाओं की जिम्मेदारी है कि एक-एक बूथ पर जाकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताएं और संगठन को अधिक मजबूत बनाएं ,समाजवादी पार्टी कि जब उत्तर प्रदेश में सरकार थी तो तमाम योजनाओं को चलकर महिलाओं का उत्थान करने का काम किया लेकिन जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अत्याचार चरम सीमा पर है,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर मोहम्मद सईद कुरैशी जितेंद्र कुमार एडवोकेट उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रिया मौर्य ने किया और इस मौके पर सुषमा शिव कुमारी यादव उषा शर्मीली सुनीता बबीता सरोज के साथ सैकड़ो महिलाओं उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान