सोनभद्र (अरविंद दूबे,गिरीश तिवारी) डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण /सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस क्वार्टर गार्द, बैरकों व आवासीय परिसर का मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री दद्दन कुमार गौड़ एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
