दुद्धी(रवि सिंह) -स्थानीय कस्बे के रामनगर में धनौरा रोड़ पर स्थित एक स्टेशनरी दुकान से चोरों ने लगभग 25 हजार का स्टेशनरी का सामान साफ कर दिया | दुकनदार रमाकांत सिंह को इसकी जानकारी तब हुई जब वह शनिवार की सुबह दुकान खोलने गया| पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि शुक्रवार की रात्रि 8 बजे वह अपना दुकान बन्द कर अपने घर आ गया और शनिवार को जब नित्य की भांति दुकान खोलने गयजे तो दुकान का ताला टूटा पाया अंदर से कॉपी किताब पेन के अलावा सभी तरह के सामान गायब पाया | पीड़ित ने बताया कि चोरों ने कुल 25 हजार रुपये की सामान का चपत लगाया है ,उसने पुलिस से चोरों को पकड़े जाने की गुहार लगाई है|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
