दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी जमशेद हुए मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत।
दुद्धी(रवि सिंह) -रविवार को टाउन क्लब मैदान पर दुद्धी बी और रांची के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस दुद्धी बी के कप्तान निशांत ने जीता और पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया।किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रांची के टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 208 रन बनाये। जिसमे धनंजय ने 60 रन बनाये, शानू ने 47 रन बनाये,विजय ने 28 रन बनाये तथा आनंद ने 20 रन की पारी खेली।गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी नागेंद्र व अजय ने 2-2 विकेट हासिल किया। जमशेद व आयाज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते दुद्धी बी टीम ने 18.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।जिसमें जमशेद ने 51 रन बनाये। शनि ने 26 रन बनाये,निशांत ने 25- रन और निशांत जौहरी ने 24 रन की पारी खेली।
गेंदबाज़ी करते हुए रांची के प्रभात ने 3 विकेट,अमन ने 2 विकेट तथा दीपक व दूबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस तरह से दुद्धी बी टीम ने रांची को 2 विकेट से पराजित कर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी जमशेद को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।अगला मैच 16 जनवरी को खेला जायेगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
