बीजपुर/सोनभद्र (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-
जरहा वन रेंज क्षेत्र के डोड़हर, पुनर्वास, सिरसोती समेत कई गांव इन दिनों लकड़बग्घों के आतंक से कांप रहे हैं। रिहायशी इलाकों में घुसकर ये हिंसक जानवर ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है।मंगलवार रात डोड़हर गांव के टोला बेलहवा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। विजय कुमार बैगा की 34 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी पर एक खूंखार लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने लाठी-डंडों से किसी तरह जानवर को खदेड़ा और सुनीता को बचाया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी घर के पास ही दो नन्हे सुअरों की देखरेख कर रही थीं। रात में लकड़बग्घा वहां पहुंचा और पहले सुअरों पर हमला कर दिया। आवाज सुन सुनीता बाहर आईं तो उस पर भी जानलेवा हमला हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने साहस दिखाते हुए लकड़बग्घे को मार-पीटकर भगाया और घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।घटना में सुअरों के बच्चे भी घायल हुए हैं। रेंजर रमेश कुमार मौर्य ने कहा कि वह मौके पर मौजूद हैं और घायल महिला का इलाज वन विभाग द्वारा कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी की जान जाती है या बड़ी क्षति होती है, तो पीड़ित परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
