AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौर एक्शन मोड में नजर आए। डीएम ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की जमीनी हकीकत परखी और एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी समस्या बिजली और पानी की सामने आई, जिस पर डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज की तीनों बिल्डिंग का भ्रमण करते हुए डीएम ने साफ-सफाई, स्टाफ की कमी और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी गंभीर नाराजगी जताई।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बहाल की जाए और अस्थायी समाधान भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। साथ ही साफ-सफाई की स्थिति सुधारने और अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भी जल्द ठोस कार्रवाई की बात कही गई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
