सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)- जनपद में पुलिस और नायडू गैंग के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क रेलवे स्टेशन के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ 26 दिसंबर को सोनभद्र नगर में कार से 10 लाख रुपये चोरी की घटना से जुड़ी हुई है। इस मामले में पुलिस अब तक एक महिला, तीन पुरुष और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।गिरफ्तार नायडू गैंग के सरगना रामू ने पूछताछ में बताया कि चोरी की रकम में से 8 लाख 45 हजार रुपये एसबीआई बैंक खाते में जमा किए गए थे। पुलिस ने रामू के पास से लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये नगद भी बरामद किए हैं।पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार बदमाश तिरुच्चनम्पल्ली, तमिलनाडु के निवासी हैं। नायडू गैंग देश के अलग अलग हिस्सों में घूम-घूम कर बसों और कारों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
