सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर फेर बदल किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने दो दिनों में कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिले में तैनात 31 उपनिरीक्षकों के तबादले के बाद फिर 14 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए। इनमें 9 थाना प्रभारी व 3 थानाध्यक्ष शामिल हैं। आपको बता दें की विजय कुमार चौरसिया को चोपन से ओबरा थाना प्रभारी बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा का प्रभार दिया गया है तो शिव प्रताप वर्मा को अनपरा से घोरावल की जिम्मेदारी मिली है इसके साथ ही रामस्वरूप वर्मा को घोरावल से मांची थाना प्रभारी बनाया गया है। वही कुमुद शेखर सिंह को शक्तिनगर से चोपन, दिनेश प्रकाश पाण्डेय को पन्नुगंज से मॉनिटरिंग सेल, राजेश सरोज को दुद्धी से शाहगंज का प्रभार मिला है। बूजेश सिंह को सर्विलांस से अनपरा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही चंद्रशेखर सिंह को विंढामगंज, नरेंद्र कुमार सिंह को बीजपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को दुद्धी और अखिलेश कुमार सिंह को पन्नुगंज थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्षों में दशरथ राम को शक्तिनगर, सूर्यभान राम को रायपुर और जितेंद्र कुमार को रामपुर बरकोनिया का प्रभार मिला है।
<
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
