रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।सोमवार को दुद्धी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान खजुरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी मंडी की ओर सड़क किनारे मु0अ0सं0 100/2026 से संबंधित व्यक्ति खड़ा है जो कहीं जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रहे हैं तथा भागने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते 01 बाल अपचारी को पकड़ लिया गया, जिसे विधिक प्रक्रिया के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। कब्जे से लोहे का सब्बल, नगद 564/- रुपये, बोरी में रखा चोरी का नमकीन/बिस्कुट, कपड़ा धोने का पाउडर, सरसों का तेल, डीजल तेल, राजेश मसाला, मोर मसाला, साबुन (नहाने/धोने हेतु), रिन साबुन, गुटखा बरामद किया गया।पिछले महीने एक गुमटी में चोरी हुई थी जिसमें ये बालक आरोपी था जिसके विरुद्ध धारा 238, 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना दुद्धी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस उक्त बाल चोर से
लोहे का सब्बल,नगद 564/- रुपये बोरी में रखा चोरी का नमकीन,बिस्कुट,कपड़ा धोने का पाउडर,सरसों का तेल,डीजल तेल,राजेश मसाला,मोर मसाला साबुन (नहाने/धोने हेतु)रिन साबुन,गुटखा बरामद किया हैं। अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेने वाली टीम में उ0नि0 श्यामजी यादव, सुरेंद्र यादव,मनोज सिंह, हे0का0 लक्ष्मण सिंह यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 4, 2026जीजा के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार करने वाले साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 4, 2026बाइक के टक्कर से शंखलाल गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में इलाज जारी
उत्तर प्रदेशMay 4, 2026आकाशीय बिजली से किसान की मौत, तीन घंटे एंबुलेंस का इंतजार
Breaking_NewsMay 4, 2026दुद्धी नगर पंचायत में तीनों मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
