(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र : राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बिजली विभाग की टीम बकाया बिल के चलते बिजली कनेक्शन काटने पहुंची। जेई और लाइनमैन की कार्रवाई से नाराज रहवासियों ने विरोध शुरू कर दिया, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गया।बताया गया कि बिजली विभाग के कर्मचारी बकाया बिजली बिल के कारण कनेक्शन काट रहे थे।

इसी दौरान रहवासियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने केबल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर राबर्टसगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग के जेई ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ा जाएगा। साथ ही बकाया बिजली बिल एक सप्ताह की छूट अवधि में किस्तों के माध्यम से जमा करने पर सहमति बनी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
