दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-
नगर पंचायत दुद्धी के होटल ग्रीन में रविवार को चन्द्रवंशी चेतना मंच भारत के पदाधिकारियों का दुद्धी चन्द्रवंशी समाज समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष जितेंद्र चन्द्रवंशी के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रवंशी चेतना मंच भारत के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चन्द्रवंशी रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महामंत्री पप्पू चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बब्लू सिंह चन्द्रवंशी रोहतास जिलाध्यक्ष एवं जितेंद्र चन्द्रवंशी रेणुकूट उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्रवंशी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि चन्द्रवंशी समाज का एकजुट होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीम सिंह, राज्यसभा सांसद, के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने शिक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता, आत्मनिर्भरता, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, आपसी मतभेद समाप्त करने और व्यवसाय अपनाने पर जोर दिया। साथ ही पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रमंडल, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र चन्द्रवंशी रेणुकूट ने की। कार्यक्रम के समापन पर चन्द्रवंशी चेतना मंच भारत में शामिल होकर समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सोनभद्र जिला अध्यक्ष रवि सिंह चन्द्रवंशी एवं प्रदेश संयोजक जितेंद्र चन्द्रवंशी सहित कई लोगों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।इस अवसर पर विजय चन्द्रवंशी गुरुजी, गोल्डन बब्लू कश्यप, सतेंद्र कश्यप, अजय चन्द्रवंशी, रोहित चन्द्रवंशी, राहुल चन्द्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी, अशोक, दिनेश, सत्यम, आकाश सहित बड़ी संख्या में चन्द्रवंशी समाज के लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
