सोनभद्र(रवि सिंह)-
दुद्धी विधानसभा के दिवंगत विधायक विजय सिंह गोंड को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, दुद्धी विधानसभा की पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित भाजपा नेताओं ने उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर नेताओं ने स्वर्गीय विजय सिंह गोंड की पत्नी श्रीमती कृष्णा सिंह एवं उनके ज्येष्ठ पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय विजय सिंह गोंड का सामाजिक और राजनीतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।इस दौरान राकेश तिवारी, चांद प्रसाद, दीपक शाह, मनोज सिंह, प्रदीप शर्मा, अंशुमान राय, सुशील गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप