रवि सिंह
दुद्धी (सोनभद्र)
विधानसभा दुद्धी (403) अंतर्गत अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक शुक्रवार को उत्सव वाटिका, दुद्धी में संपन्न हुई। बैठक का स्पष्ट संदेश रहा कि दुद्धी विधानसभा में अपना दल (एस) अब केवल संगठनात्मक ढांचा नहीं, बल्कि एक उभरती हुई निर्णायक राजनीतिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने की। विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव की सशक्त उपस्थिति ने बैठक को नई ऊर्जा प्रदान की।

मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब संगठन में किसी भी प्रकार की ढील, लापरवाही या औपचारिकता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और किसानों की सशक्त आवाज़ है, और यही वर्ग आने वाले चुनावों में सत्ता की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को युद्धस्तर पर मजबूत करने का आह्वान करते हुए स्पष्ट किया कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में अपना दल (एस) सभी सीटों पर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा और संगठन नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए जीत का परचम लहराने को तैयार है।बैठक के दौरान जिला महासचिव भाई मुकेश तरंग पटेल को दुद्धी विधानसभा का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने उनका स्वागत किया।

सह-प्रभारी मुकेश तरंग पटेल ने कहा कि पार्टी की नीतियां अब मंचों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि हर गांव, हर टोले और हर मतदाता तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने कहा कि जोन, सेक्टर और बूथ स्तरीय संगठन अब कागज़ों से निकलकर मैदान में सक्रिय, अनुशासित और परिणामोन्मुख कार्य कर रहा है। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान और जिला पंचायत चुनाव को लेकर ठोस रणनीति पर सहमति बनी।इस मौके पर राम सुरेश कुशवाहा, उदित नारायण पटेल, अमर सिंह खरवार, अर्जुन गुप्ता, राजपाल कुशवाहा, मो. हसनैन अहमद, रमेश गुप्ता, राजकुमार पटेल, जयप्रकाश जायसवाल, राम मनोहर पटेल, रामधनी मिश्रीलाल, रत्नेश केसरी, सूरज केसरी, बाबूराम खरवार, राजबली पासवान, डॉ. सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
