जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को बांटे मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और कंबल

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और कंबल का वितरण किया गया। पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी के माध्यम से 10 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।श्रीमती हीरामणी चोपन को निःशुल्क ट्राइसाइकिल और कंबल मिलने पर उनके पति श्री बन्धु की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए और उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा चलायी गई यह योजना दिव्यांगजनों के लिए बहुत उपयोगी है और इससे वे अपने दैनिक काम और छोटे व्यवसाय में स्वतंत्रता पा सकते हैं।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लीला सिंह गोंड ने मतदाता जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बचपन डे केयर सेंटर और संकेत मूकबधिर विद्यालय के कर्मचारी एवं दिव्यांगजन पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में शामिल हुए और मतदाता शपथ ली।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती विद्या देवी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और बताया कि जनपद के सभी दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *