सोनभद्र: (AKD/गिरीश तिवारी)-गणतंत्र दिवस 2026 26 जनवरी के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा अभिलेख, शौर्य एवं ऑपरेशनल कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर जनपद सोनभद्र के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान हेतु नामित किया गया है। शौर्य एवं ऑपरेशनल श्रेणी के अंतर्गत “प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) सेवा सम्मान” के लिए क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा, निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सदानन्द राय, निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, आरक्षी नागरिक पुलिस रितेश सिंह पटेल तथा आरक्षी नागरिक पुलिस शिवम मौर्य का चयन किया गया है। वहीं “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह” एवं “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” के लिए निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, HC AP श्री श्रीकान्त सिंह कुशवाहा, HC DRIVER श्री रामनाथ सिंह यादव तथा HC AP श्री रामेश्वर राम को नामित किया गया है। सभी चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और अनुकरणीय सेवा भाव के साथ किया गया है, जिसके लिए उन्हें 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
