चोपन/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-
आदर्श नगर पंचायत चोपन में सड़क, नाली और खड़ंजा जैसे विकास कार्य शासनादेशों की अनदेखी करते हुए बिना निर्माणाधीन सूचना बोर्ड लगाए कराए जा रहे हैं। यह गंभीर अनियमितता जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद नगर पंचायत द्वारा प्रस्तुत आख्या से स्वयं उजागर हुई है।नगर पंचायत चोपन क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर संजय कुमार जैन, निवासी चोपन, सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के क्रम में नगर पंचायत चोपन द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को प्रस्तुत आख्या में यह स्वीकार किया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे किसी भी निर्माण स्थल पर शासनादेशानुसार सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए थे।नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक निर्माण कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है, जिसमें कार्य का नाम, स्वीकृत लागत, वित्तीय वर्ष, कार्य प्रारंभ एवं पूर्णता की तिथि तथा ठेकेदार का नाम अंकित होना चाहिए। इसके बावजूद नगर पंचायत चोपन में इन निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की गई।नगर पंचायत की आख्या में केवल यह उल्लेख किया गया है कि संबंधित ठेकेदारों को सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं, लेकिन अब तक किन-किन कार्य स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, इसका कोई विवरण, सूची या प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है। साथ ही, सूचना बोर्ड न लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों अथवा ठेकेदारों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई का भी कोई उल्लेख नहीं किया गया है।सूचना बोर्ड न होने के कारण निर्माण कार्यों की लागत, गुणवत्ता और अवधि को लेकर पारदर्शिता समाप्त हो रही है। आम जनता को आवश्यक जानकारी से वंचित रखा जा रहा है, जिससे विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।शिकायतकर्ता संजय कुमार जैन ने मांग की है कि नगर पंचायत चोपन में कराए जा रहे सभी निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच कराई जाए, सूचना बोर्ड न लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में प्रत्येक निर्माण स्थल पर शासनादेशों के अनुरूप सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाया जाए, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और जनता का भरोसा कायम हो सके।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप