तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, पति सुरक्षित

Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला/सोनभद्र। हाथी नाला थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार 1 मार्च को मिटीहिनिया निवासी आशुतोष त्रिपाठी (46) अपनी पत्नी खुशबू त्रिपाठी (33) के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AE 3865 से रेणुकूट की ओर से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे।
हाथीनाला से करीब दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रही डीसीएम संख्या UP 51 CT 4868 ने उनकी बाइक की डिक्की में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही खुशबू त्रिपाठी सड़क पर गिर पड़ीं, जबकि आशुतोष त्रिपाठी बाइक समेत कच्चे हिस्से में चले गए। हादसा इतना गंभीर था कि खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सुरक्षित बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दूधी मोर्चरी भेज दिया। दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया है। और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *