AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि इकाई के ईएसपी में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी, जिसके कारण पूरी इकाई ट्रिप हो गई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ का अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।घटना के बाद परियोजना प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
