महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के पास बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है, जबकि लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं।

सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि आज गैस सिलेंडर, बिजली, दवाइयां, कॉपी-किताब और खाने-पीने का सामान सब कुछ आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। वहीं जुनैद अंसारी और मनीष केडिया ने भी सरकार पर महंगाई रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।कार्यक्रम का संचालन सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी ने किया। इस दौरान सरोज शर्मा, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद और गोपाल केवट सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!