AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र/म्योरपुर: म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में महज 400 रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बैंड-बाजा के पुराने बकाये भुगतान को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और धारदार हथियारों से हमले तक पहुंच गई।घटना में तीन सगे भाइयों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। म्योरपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
