सोनभद्र में विकास की पोल खोल गई सीडीओ की ट्रैक्टर सवारी – सड़क, पानी, बिजली से महरूम गांव में पैदल चलकर पहुंचीं अधिकारी, वीडियो वायरल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- विकास के तमाम सरकारी दावों के बीच घोरावल ब्लॉक के दुगौलिया ग्राम पंचायत
  • के तिलहर टोले की सच्चाई ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है।
  • यहां सड़क तक नहीं है, और इसी दुर्गम रास्ते से होकर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी पहुंचीं।
  • पहले कई किलोमीटर पैदल चलीं, फिर जब आगे रास्ता न मिला तो ग्रामीणों के ट्रैक्टर पर बैठकर गांव पहुंचीं।
Share


सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)– विकास के तमाम सरकारी दावों के बीच घोरावल ब्लॉक के दुगौलिया ग्राम पंचायत के तिलहर टोले की सच्चाई ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। यहां सड़क तक नहीं है, और इसी दुर्गम रास्ते से होकर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी पहुंचीं। पहले कई किलोमीटर पैदल चलीं, फिर जब आगे रास्ता न मिला तो ग्रामीणों के ट्रैक्टर पर बैठकर गांव पहुंचीं। उनका यह साहसिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।सीडीओ जागृति अवस्थी खसरे के प्रकोप और टीकाकरण न होने की सूचना पर गांव पहुंची थीं, लेकिन वहां की हकीकत देखकर खुद भी दंग रह गईं।

गांव में सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आज़ादी के इतने दशक बाद भी नदारद हैं। जहां तक नजर जाती है, बदहाली और उपेक्षा का ही नज़ारा है।गांव पहुंचने के बाद सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के साथ दरी पर बैठकर संवाद किया। विद्यालय की हालत देखकर उन्होंने नाराज़गी जताई और शिक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में पेयजल, बिजली और सड़क निर्माण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तलब की।सीडीओ ने सीएमओ समेत संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि खसरे के प्रकोप पर तुरंत नियंत्रण पाते हुए हर बच्चे का टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे गांव, जहां अधिकारी अब तक नहीं पहुंचे, वहां अब वास्तविक विकास की रफ्तार दिखनी चाहिए।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें