
रवि सिंह
दुद्धी/ कस्बे के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में लोकसभा संयोजक भाजपा रहे नागेश देव पांडेय ने आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित रन फॉर यूनिटी पथ यात्रा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया।इस दौरान श्री पांडेय ने बताया कि आज ही के दिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम की स्थापना हुई थी,यह गीत आज देश का मंत्र बन चुका है जो राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र चेतना की गीत बन गई है। इस अवसर पर बताना होगा कि देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर से पथ यात्रा का आयोजन अलग अलग तिथियों में अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

,इसी क्रम में दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के दुद्धी स्थित कृषि मंडी से इस यात्रा का शुभारंभ 11 नवंबर को दिन में 11 बजे से होगा जो करीब 8 किमी चलने के बाद महुली स्थित खेल मैदान में सभा उपरांत संपन्न होगी।इस पथ यात्रा में पूरे विधान सभा के सामाजिक संगठन ,धार्मिक संगठन ,स्कूली बच्चे ब्लाक के सफाई कर्मी समूह सखी आदि बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा झंडा के साथ शामिल होंगे ।पथ यात्रा के माध्यम से आम जनमानस को यह स्मृति कराना है कि यशस्वी प्रधानमंत्री उन सभी महापुरुषों की गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका में है।पटेल की जयंती एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।वे आजादी के बाद किन परस्थितियों में देश के छोटे बड़े 562 देशी रियासतों को भारत में विलय कर एक बड़े भूखंड का निर्माण किया हमे आज उनसे सीख लेने की जरूरत है आज परिस्थितियां जो भी हो हमे देश का कोई भूभाग कटने नहीं देना है।उनकी एकजुटता का चरितार्थ आज व्यक्ति के जीवन में चरितार्थ हो रहा है । इस दौरान पद यात्रा के जिला संयोजक डॉ प्रसन्न पटेल निवर्तमान विधायक प्रत्याशी श्रवण गौड़,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन संजीव तिवारी मनीष जायसवाल,सहित कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
राज़नीतिOctober 26, 2026सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, नेताओं ने किया नमन
उत्तरप्रदेशOctober 26, 2026एसपी की समीक्षा बैठक, न्यायालयीन मामलों में प्रभावी पैरवी पर जोर
उत्तरप्रदेशOctober 22, 2026हिंडाल्को मनोरंजनालय में 158 खिलाड़ियों को खेल किट का वितरण
उत्तरप्रदेशOctober 18, 2026गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कोन बस स्टैंड के पास से पुलिस ने दबोचा
















