किसान की आत्मा थे चौधरी चरण सिंह, जाने किसने कहा दी यह बात

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • जिले में आज एक बड़े राजनीतिक और किसान केंद्रित
  • संदेश का साक्षी बना, जब उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जनपद पहुंचे।
  • हिन्दुआरी में कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का ऐसा जोशीला और गूंजता हुआ स्वागत
Share

सोनभद्र। जिले में आज एक बड़े राजनीतिक और किसान केंद्रित संदेश का साक्षी बना, जब उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जनपद पहुंचे। हिन्दुआरी में कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का ऐसा जोशीला और गूंजता हुआ स्वागत किया कि पूरा क्षेत्र उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। स्वागत के रों में सिर्फ आवाज़ नहीं, बल्कि किसानों और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों की प्रतिध्वनि साफ गूँज रही थी। इसके बाद मंत्री जी रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर पहुँचे, जहां उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि “चौधरी साहब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि भारतीय किसान की आत्मा, कृषि राजनीति के ध्रुवतारा और ग्रामीण भारत की धड़कन थे। उनके विचार आज भी हमारी नीतियों और संकल्पों की दिशा तय करते हैं।” मंत्री जी ने इसके उपरांत राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक की और संगठन के वर्तमान परिदृश्य व आगामी रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इसके पश्चात सर्किट हाउस पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोनभद्र विकास की नई राह पर है और आने वाले समय में यह क्षेत्र कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का केंद्र बनने जा रहा है। दिन का मुख्य कार्यक्रम जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन एवं एकता यात्रा रही, जहां मंत्रियों और पदाधिकारियों का भाषण सुनने हजारों की संख्या में किसान उमड़ पड़े। मंच पर पहुँचते ही सभा में जोश का माहौल चरम पर था। भीड़ का उत्साह साफ बता रहा था कि किसान अपनी भूमिका, अपनी ताकत और अपने अधिकारों को लेकर पहले से अधिक सजग और संगठित हैं।

अपने प्रभावशाली संबोधन में मंत्री ने यह कहा

Advertisement

सोनभद्र। “किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की रीढ़ है। सरकार की हर योजना, हर नीति तभी सार्थक है जब उसका लाभ अंतिम किसान तक पहुँचे। सोनभद्र के किसानों ने कठिन परिस्थितियों में खेती बचाई है, अब समय है कि हम सब मिलकर एनडीए सरकार को दोबारा मजबूत करें, ताकि किसान हितैषी योजनाओं का सिलसिला थमे नहीं, और किसानों के जीवन में निर्णायक बदलाव आ सके।”किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य, उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग रामकृष्ण पटेल ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों की चेतना, उनकी शक्ति और उनके संगठित संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की नस–नस में किसान आंदोलन और किसान संघर्ष बहता है।

संगठन की असली ताकत किसान और कार्यकर्ता

सोनभद्र। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रबली यादव ने कहा कि सोनभद्र ने आज यह साबित कर दिया है कि संगठन की असली ताकत किसान और कार्यकर्ता हैं, और जब दोनों एक साथ खड़े हों तो बड़ा से बड़ा परिवर्तन संभव है। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने याद दिलाया कि माननीय अजीत सिंह ने जिले को सोन लिफ्ट सिंचाई परियोजना सहित कृषि और सिंचाई क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगातें दीं, जो आज भी जिले की खेती की रीढ़ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय लोक दल इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों, किसानों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सभा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, कलावती गौड़, ओम प्रकाश भारती, पवन शुक्ला, रोहित सिंह, सुमित मिश्रा, उदय प्रकाश पटेल, विजय पटेल, विजय भारती, विनोद मिश्रा, विकास पांडे, भोला नाथ पांडे, सुनील गुप्ता, ओमप्रकाश पटेल, भूषण पटेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें