विहिप की प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी, देश और समाज की स्थिति पर हुआ विचार-विमर्श

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन/सोनभद्र: विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, सोनभद्र विभाग की ओर से शनिवार को चोपन स्थित
  • श्याम मैरेज लॉन में प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  • संगोष्ठी में देश की वर्तमान परिस्थितियों और हिंदू समाज की स्थिति को लेकर गहन चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे रहे।
  • उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुलाई 2023 से पहले देश में लगभग 13 लाख महिलाएं लापता हुईं, जिनमें करीब तीन लाख 18 वर्ष से कम उम्र की थीं।
Share

चोपन/सोनभद्र: विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, सोनभद्र विभाग की ओर से शनिवार को चोपन स्थित श्याम मैरेज लॉन में प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देश की वर्तमान परिस्थितियों और हिंदू समाज की स्थिति को लेकर गहन चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुलाई 2023 से पहले देश में लगभग 13 लाख महिलाएं लापता हुईं, जिनमें करीब तीन लाख 18 वर्ष से कम उम्र की थीं। उन्होंने दावा किया कि इन मामलों में बड़ी संख्या कथित जिहाद से जुड़ी हुई बताई जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अब तक लगभग 10 हजार महिलाओं की सुरक्षित वापसी करा चुकी है।

पौराणिक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सीता हरण पर रावण का नाश हुआ और द्रौपदी के साथ दुस्साहस करने वालों को भी दंड मिला, लेकिन आज समाज में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और लोग मूकदर्शक बने हुए हैं, जो चिंता का विषय है।मिलिंद परांडे ने जनसंख्या संतुलन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश के तीन राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में लगभग 40 प्रतिशत आबादी ईसाई है, जबकि पश्चिम बंगाल में करीब 30 प्रतिशत आबादी मुस्लिम हो चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हिंदू अल्पसंख्यक स्थिति में पहुंच रहे हैं। संगोष्ठी में प्रांत उपाध्यक्ष जनकी जी, प्रांत सह संगठन मंत्री सत्यप्रकाश जी, प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र जी, विभाग मंत्री राजीव जी, जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रेनुकूट गोपाल सिंह, जिला महामंत्री हर्षवर्धन वर्मा, जिला संगठन मंत्री आनंद सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें