डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • म्योरपुर थाना क्षेत्र से अंधविश्वास की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां डायन होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार की महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।
  • इस वारदात
  • ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास की गंभीर तस्वीर उजागर कर दी है।मामला बनमहरी गांव का है, जहां 45 वर्षीय फूलकुंवर अपनी बेटी ममता के साथ
Share

AKD।गिरीश तिवारी

Advertisement

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र से अंधविश्वास की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां डायन होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार की महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास की गंभीर तस्वीर उजागर कर दी है।मामला बनमहरी गांव का है, जहां 45 वर्षीय फूलकुंवर अपनी बेटी ममता के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 9 बजे उसका भसुर रामकिशुन गौड़ घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने फूलकुंवर को डायन बताते हुए लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में फूलकुंवर गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी।

मां को बचाने के लिए बेटी ममता बीच में आई तो आरोपी ने उसे भी धक्का देकर घायल कर दिया। घटना के समय पीड़िता का पति घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।इस घटना में सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि आरोपी ने महिला पर भूत-प्रेत और जादू-टोना करने का आरोप लगाकर हमला किया। यह दर्शाता है कि आज भी कुछ क्षेत्रों में अंधविश्वास गहराई से जड़ा हुआ है और इसके कारण महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।

घटना के बाद पीड़िता फूलकुंवर ने म्योरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें