सवारियों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल, एक की हालत गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • म्योरपुर थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित
  • होकर पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
  • हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक की हालत
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह दुर्घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के कमरीडाड़ टोला में चढ़ाई के दौरान हुई, जहां पिकअप अचानक बैक होकर पलट गई। वाहन में तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य संभालते हुए घायलों को बाहर निकाला।

Advertisement

सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में ओवरलोडिंग और लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें