मानव तस्करी गैंग का पर्दाफाश, काम दिलाने के बहाने युवती को 1.20 लाख में बेचा, दो महिलाएं गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • जिले में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध पर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित
  • गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
  • काम दिलाने का झांसा देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर आगरा और अलीगढ़ ले जाकर बेच दिया गया, जहां उसके साथ
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। जिले में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध पर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। काम दिलाने का झांसा देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर आगरा और अलीगढ़ ले जाकर बेच दिया गया, जहां उसके साथ लगातार शोषण किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पवर में कार्रवाई करते हुए बिन्दु और सोनी नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ ले जाकर विभिन्न जनपदों के रास्ते आगरा और अलीगढ़ पहुंचाया और करीब 1 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद पीड़िता को अलग-अलग लोगों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया और वह गर्भवती हो गई।जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला एक संगठित मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा है, जिसमें कई अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक रंजीत सिंह द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया, जिसके चलते पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें