भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित
  • आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
  • सोनभद्र में भी इस बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी देखने को मिली, जहां राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजकुमार भाटी का…
Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोनभद्र में भी इस बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी देखने को मिली, जहां राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतले को चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर अपना आक्रोश जाहिर किया।

Advertisement

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समाज के लोगों ने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कई ब्राह्मण नेताओं ने तीखे बयान देते हुए कहा कि “परशुराम के फरसे में अभी जंग नहीं लगी है”, जरूरत पड़ी तो समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

दरअसल समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी बीते 5 मई 2026 को दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम डॉ. रफरफ शकील अंसारी और जावेद अनवर द्वारा लिखित पुस्तक ‘जाति और सांप्रदायिकता के विषाणु’ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित परिचर्चा का हिस्सा था। इसी दौरान राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रदेशभर में ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग एकत्र हुए और राजकुमार भाटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुतले को चप्पलों से पीटते हुए आग के हवाले कर दिया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि अगर शासन और प्रशासन ने जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने राजनीतिक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसका जवाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है और जरूरत पड़ी तो फरसा उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें