
AKD।गिरीश तिवारी
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचअनपरा।सोनभद्र; अनपरा थाना क्षेत्र के रेणुसागर चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर-13 लक्ष्मण नगर में दो अज्ञात युवकों ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने केमिकल पाउडर से आभूषण साफ करने का झांसा देकर महिला के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ठगे गए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये है।घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक महिला के घर पहुंचे और खुद को आभूषण साफ करने वाला बताकर बातचीत करने लगे। उन्होंने महिला को केमिकल पाउडर से गहने चमकाने का तरीका बताया और सफाई के नाम पर सोने के आभूषण अपने कब्जे में लेकर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने स्थानीय वार्ड सभासद समेत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सभासद और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित महिला से पूछताछ कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














