25 साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
  • यहां नशे में धुत
  • एक पति ने अपनी ही पत्नी की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार दोनों ने करीब 25 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन घरेलू विवाद और नशे की वजह से इस रिश्ते का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें