यूपी के सोनभद्र में मंदिर पर हमला, माहौल गरम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • गिरीश तिवारी/AKDसोनभद्र।
  • जिले में एक बार फिर धार्मिक आस्था पर हमला होने का मामला सामने आया है।
  • यहां अराजकतत्वों ने एक मंदिर को निशाना बनाते हुए न सिर्फ हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त
  • किया बल्कि उसे उठाकर नाली में फेंक दिया।
Share

गिरीश तिवारी/AKD
सोनभद्र। जिले में एक बार फिर धार्मिक आस्था पर हमला होने का मामला सामने आया है। यहां अराजकतत्वों ने एक मंदिर को निशाना बनाते हुए न सिर्फ हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया बल्कि उसे उठाकर नाली में फेंक दिया। इतना ही नहीं मंदिर के शिखर को भी नुकसान पहुंचाया गया और मंदिर में लगे घंटे व धार्मिक ध्वज को खेत में फेंक दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामला रामपुर बर्कोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव का बताया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए यह रिपोर्ट। रामपुर बारकोनिया थाना क्षेत्र स्थित धर्मदासपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए शीतला मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि मंदिर प्रांगण में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया और उसे उठाकर नाली में फेंक दिया। यहीं नहीं, मंदिर के शिखर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया जबकि मंदिर में लगे घंटे और धार्मिक ध्वज को उखाड़कर खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक मूर्ति या मंदिर पर हमला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनपद के विभिन्न इलाकों में पहले भी धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से अराजकतत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले ये शरारती तत्व कौन हैं, और इनके खिलाफ कब तक सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे इलाके की नजर प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें