शिक्षक दिवस पर दुद्धी प्रेस क्लब ने आयोजित किया सम्मान समारोह, शिक्षकों के समर्पण को किया नमन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बीआरसी परिसर दुद्धी में प्रेस क्लब के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित
  • करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम को संबोधित
Share

रवि सिंह

Advertisement

दुद्धी, सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बीआरसी परिसर दुद्धी में प्रेस क्लब के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्यामा चरण सिंह, प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक के अंदर अपने कार्य के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए।

एक शिक्षक का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि अपने शिष्यों को बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक के रूप में गढ़ना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे शिक्षक कार्यकाल में एक भी सीएल (आकस्मिक अवकाश) नहीं लिया, जो उनके कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।वहीं अमर सिंह, प्रधानाचार्य बहेरा डोल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित कर उन्हें समाज, राष्ट्र और देश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

वक्ताओं ने कहा कि महान दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में परिवर्तित करने वाला ही सच्चे अर्थों में शिक्षक कहलाता है।दुद्धी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी सम्मानित गुरुजनों को प्रशस्ति पत्र, डायरी व पेन भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

Advertisement

समारोह में सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों कृष्ण कुमार डीपीएस,श्यामचरण – रा० उ० प्रा० वि० बैरखड़, अमर सिंह रा० उ० प्रा० वि० बहेराडोल,राघवेन्द्र प्रताप भाटिया शिवम इ का महुली,रीता कुमारी – सोनावंचल इंटर कॉलेज, दुद्धी, लोकपति वर्मा – प्रा० वि०कोरगी,राम रक्षा सिंह – कम्पोजिट स्कूल दिघुल, मनोज यादव प्रा वि बेगारीटोला, नीरज कुमार सीपीएस स्कूल दुद्धी, मुसई राम पूर्व मा वि बीड़र सहित एक दर्जन शिक्षक शामिल रहें।समारोह के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश यादव ने सभी आगंतुक अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।

इस मौके पर दुद्धी प्रेस क्लब सचिव रवि सिंह, इब्राहिम, राकेश, राजा, सुशील गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता , मनीष सहित अन्य पत्रकार गण मौजूद रहें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें