
ALSO READ
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचसोनभद्र (अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी) -पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग चण्डी तिराहे पर जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति गांजा लेकर पकरी नहर के पास रोड पर खडे हैं । वे दोनो किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने पकरी के पास से 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 01. लालचन्द पुत्र पुर्नवासी निवासी ग्राम जमगाई थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष 02. रिंकू कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम जमगाई, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष के पास से 02 अदद झोले से कुल 02 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-579/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण-
ALSO READ
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच- लालचन्द पुत्र पुर्नवासी निवासी ग्राम जमगाई थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष
- रिंकू कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम जमगाई, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
- आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी अभिषेक पाण्डेय, चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज ,जनपद सोनभद्र ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














