
सोनभद्र में यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में जुटी है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जरिए वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है। यातायात जागरूकता रैली में यातायात पुलिस, डायल-112 और मिशन शक्ति की टीम ने स्कूटी और मोटरसाइकिल के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई।

इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा ने यातायात नियमों के पालन को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से खुद यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। दरअसल, यातायात नियमों की अनदेखी और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली लापरवाही कई बार गंभीर हादसों की वजह बनती है। ऐसे में पुलिस का यह जागरूकता अभियान लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने की एक पहल है।

रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर कुमार सिंह, यातायात प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात माह के तहत सोनभद्र पुलिस की ओर से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 18, 2026बिग ब्रेकिंग- दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों का गैर जनपद तबादला, सबसे पहले पब्लिक भारत न्यूज़ पर
अपराधNovember 18, 2026महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफस
अपराधNovember 18, 2026विदेश में कंपनियां खोलकर 100 करोड़ की साइबर ठगी का खेल, पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
उत्तरप्रदेशNovember 18, 2026यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़क पर उतरी पुलिस
















