
सोनभद्र के नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में अध्यक्ष और सभासदों के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। यहां अध्यक्ष और अधिकारियों की कथित मनमानी से नाराज भाजपा से जुड़े आठ निर्वाचित सभासदों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। सभी सभासदों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शपथ पत्र के साथ अपना त्यागपत्र सौंपा और उसे स्वीकार करने की मांग की। सभासदों ने पिछले तीन वर्षों से लगातार उपेक्षा और अपमानित किए जाने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अध्यक्ष और सभासदों के बीच चल रहा विवाद अब सामूहिक इस्तीफे तक पहुंच गया है। आठ निर्वाचित सभासदों ने एक साथ त्यागपत्र सौंपकर नगर पंचायत की राजनीति में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि इस्तीफा देने वाले सभी आठ सभासद भाजपा से जुड़े हुए हैं। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और जेई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पिछले करीब तीन वर्षों से उनकी बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

सभासदों का कहना है कि जनता ने उन्हें चुनकर नगर पंचायत भेजा, लेकिन यहां उनकी सुनवाई तक नहीं होती। विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर जब वे अपनी बात रखते हैं तो उनके सुझावों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से काम कराया जाता है। आरोप तो यहां तक है कि जब सभासद अध्यक्ष के सामने अपनी शिकायत रखते हैं तो उन्हें कथित तौर पर यह जवाब मिलता है कि जहां जाना है और जिसके यहां शिकायत करनी है, जाकर करिए। इसके साथी सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि इस्टीमेट बढ़ाकर बनाया जा रहा है कई वर्षों से कार्य अधूरा पड़ा है वार्डों में बेहतर साफ सफाई नहीं हैं। जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को ही अपनी बात रखने के लिए दर-दर भटकने की नौबत आ गई। इसी कथित उपेक्षा और अपमान से नाराज होकर आठों सभासदों ने सामूहिक रूप से पद छोड़ने का फैसला किया।

सभी ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ त्यागपत्र सौंपते हुए उसे स्वीकार करने और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने इस मामले के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशत किया हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत चुर्क में चेयर मैन सभासादो के बातों को अनसुना कर रहे हैं काम को लेकर शिकायत की जाती हैं तो ध्यान नहीं देते हैं हमारी बातों को सुना नहीं जाता तो इस्तीफा देंगे जनता के प्रतिनिधि हैं चुनकर आए हैं अगर काम कराने में असफल हुए तो इ नको फिर जनता के बीच में जाना हैं निर्देश दिया जाएगा की जों इनकी बातें हैं उसको सुने उचित कार्यवाई करें।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशNovember 20, 2026निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
अपराधNovember 20, 2026पुलिस के एक सिपाही ने ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया, जानकर उड़ जाएगा होश
अपराधNovember 20, 2026हनुमत सोलर हाउस फर्म में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले तीन गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशNovember 20, 2026सोनभद्र में 91 किलोमीटर NH-39 होगा फोरलेन, अनपरा और रेणुकूट को जाम से मिलेगी राहत
















