संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संत
  • कबीर नगर।
  • संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत
  • होने का मामला प्रकाश में आया है।
Share

संत कबीर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना पंजाब के लुधियाना शहर में हुई है। बताया जा रहा है कि जंगल खुर्द खोरसिंघा निवासी शंकर यादव के पुत्री की  शादी डेढ़ वर्ष पहले बखिरा थाना अंतर्गत खुटवा गांव निवासी हेमंत यादव नामक युवक से हुई थी। युवती के परिजनों का आरोप है कि बेटी के ससुराल के लोगो ने दीपावली से पहले लड़की को जबरन विदा कराकर अपने साथ गांव ले गए और गांव से लुधियाना शहर के लिए ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई, लुधियाना शहर में मौत के बाद मृतक युवती के ससुराल के लोगो ने शव को दाह संस्कार के लिए एम्बुलेंस की सहायता के संतकबीरनगर जिले अपने घर ले आए, तभी मृतक युवती के परिजनों ने एंबुलेंस को खलीलाबाद कोतवाली में रुकवा कर बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए एफ आई आर दर्ज करने की मांग की, देखते ही देखते खलीलाबाद कोतवाली में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, थाना प्रभारी ने मौके की नजाकत को देखते हुए एफआईआर दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस जिला अस्पताल के लिए भिजवा कर आगे की करवाई में प्रारम्भ कर दी है। 

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें