
(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज चोपन पर पंजीकृत मु०अ0सं0- 280/2023 धारा- 323, S04, 506, 342, 386, 120बी भा0दणवि0 में 06 नफर वांछित अभियुक्तगण शीतल चौबे पुत्र लक्ष्मीकान्त चौबे निवासी ढूटेर थाना शाहगंज जिला सोनभद्र, संदीप पाठक उर्फ दीपू पुत्र राधेश्याम पाठक निवासी बरौली थाना शाहगंज जिला सोनभद्र,आशीष मौर्य पुत्र रामगुपुत मौर्य निवासी रजधन थाना चोपन जिला सोनभद्र, 4. किशन हरिजन पुत्र नरायण हरिजन निवासी कम्हरिया बलुई बंधा थाना चोपन जिला सोनभद्र, रंजीत कुमार पुत्र केशव हरिजन निवासी रजधन थाना चोपन, रुपाली उर्फ सुनीता उर्फ बिन्दू पत्नी विवेक तिवारी निवासी पूरब मोहाल महिला थाने के पास संदीप पटेल के मकान में थाना रा0गंज को आज मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर करगरा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्तों ने बताया आशीष राणा उर्फ गुड्डू पुत्र सतेन्द्र राणा निवासी ग्राम दाहा थाना दोघट जनपद बागपत उम्र करीब 25 वर्ष जो मोबाइल एसोसीरीज का सामान बेचने का काम करता है को अभियुक्तगणों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आपराधिक षडयन्त्र करके 08 दिसंबर को फोन से वार्ता कर अकेले में मारकुण्डी बुलाकर ग्राम रजधन में अभियुक्त रंजीत के मकान में बंधक बनाकर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने तथा वादी के भाई दीपक राणा निवासी बागपत से फोन करके 5000/- रूपये बार कोड के माध्यम मंगाया गया वादी मुकदमा के भाई दीपक राणा से फोन पर काल कर वादी को जान से मारने व छेड़खानी के फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांगा की गयी तथा वादी मुकदमा को कुरूहल की पहाड़ी पर ले जाकर रात्रि भर एकांत में रखा गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















