सचल दल ने अवैध धान के साथ ट्रक को पकड़ा ,हड़कंप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट रवि कुमार सिंह) दुद्धी।
  • धान की काला बाजारी रोकने के लिए उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने सचल दल का गठन किया है | क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के नेतृत्व में गठित
  • टीम धान की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मुखबिरों का जाल बिछाया है | इसी बीच रविवार को मुखबिर से सचल दल को सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध धान…
  • मांगी तो चालक ने कोई प्रपत्र नही दिखाया।
Share

(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)

दुद्धी। धान की काला बाजारी रोकने के लिए उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने सचल दल का गठन किया है | क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम धान की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मुखबिरों का जाल बिछाया है | इसी बीच रविवार को मुखबिर से सचल दल को सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध धान राबर्टसगंज भेजी जा रही है ,सूचना पर सक्रिय हुए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक वशिष्ट ने रजखड़ कोतवाली के समीप धान की ट्रक को रुकवाकर कर जब कागजात मांगी तो चालक ने कोई प्रपत्र नही दिखाया। पूछने पर बताया कि यह धान किसी सरकारी क्रय केंद्र से ले जाया जा रहा है ,सभी क्रय केंद्रों से जानकारी लेने पर कही से भी धान लोडिंग की बात सामने नही आई| सचल दल के अधिकारी दीपक वशिष्ठ ने धान के ट्रक को कब्जे में लेते हुए मंडी निरीक्षक बब्बन राम को कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया ,बब्बन राम ट्रक को मंडी समिति ले आये और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें