
पब्लिक भारत न्यूज डेस्क: देश में मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला मैसेज एक बार फिर आया है। उसके बाद देश भर में हड़कंप मच गया। सूत्रों की माने तो अज्ञात शख्स ने मुंबई शहर में छह बम रखे होने का दावा किया है। इस धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में धमाके से जुड़ा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मिला है। बताया गया की एक अज्ञात युवक ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज भेजा है। संदिग्ध व्यक्ति ने दावा किया है कि मुंबई में छह जगहों पर बम रखे गए हैं और बड़ा धमाका होगा। इसकी जानकारी जैसे ही ट्रैफिक पुलिस को हुई तो पुलिस माह में हड़कंप मच गया और पुलिस ने इसकी जानकारी तत्काल मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। बम की सूचना मिलते ही पुलिस व्यवस्था मुस्ताते हो गई है इसके साथ ही अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी चौकन्ना करना कर दिया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। यह भी बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर आया। इसके बाद एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर चेकिंग भी की है, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
मुंबई में पिछले कुछ महीनों से धमकीभरे फोन, मैसेज और ईमेल मिलने के मामले काफी बढ़ गए है। सूत्रों की माने तो कल भी एक ऐसा ही धमकी भरा मैसेज आया था। पुलिस की छानबीन में मैसेज फर्जी साबित हुआ। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और शहर के कई बड़े बैंकों को बम से उड़ाने और मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी भी दी गई। कुछ मामलों में चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















