कलियुगी पुत्र ने प्रोपर्टी को लेकर पिता की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी| कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार की रात्रि एक अधेड़ किसान की निर्मम हत्या कर दी गई ,विभत्स घटना से समूचा गांव थर्रा उठा|सूचना पर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष नागेश कुमार…
  • खरवार की फावड़ा से निर्मम हत्या कर दी | पुलिस ने बताया कि मृतक ने चार शादियां की थी पहली पत्नी से दो पुत्र व एक पुत्र है |पहली पत्नी की मौत
  • हो जाने के बाद मृतक वैधनाथ
  • ने बारी बारी से दो शादियां की दोनों पत्नियां उसे छोड़ कर चली गयी| इधर कुछ सात
Share

रवि सिंह

दुद्धी| कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार की रात्रि एक अधेड़ किसान की निर्मम हत्या कर दी गई ,विभत्स घटना से समूचा गांव थर्रा उठा|सूचना पर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी ने रात्रि में ही घटना स्थल का मुआयना किया ,जांच में पहली पत्नी से जन्मे पुत्र सुरेश खरवार ने ही प्रोपर्टी को लेकर अपने 46 वर्षीय पिता वैजनाथ खरवार की फावड़ा से निर्मम हत्या कर दी | पुलिस ने बताया कि मृतक ने चार शादियां की थी पहली पत्नी से दो पुत्र व एक पुत्र है |पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद मृतक वैधनाथ ने बारी बारी से दो शादियां की दोनों पत्नियां उसे छोड़ कर चली गयी| इधर कुछ सात माह पहले उसने चौथी शादी की थी , चौथी पत्नी दुर्गावती गुरुवार की रात्रि मृतक की जमीन अपने नाम करने की बात कह रही थी वैजनाथ अपनी पत्नी के नाम ना कर दे ,इसी को लेकर मृतक का पुत्र सुरेश विचलित हो उठा ,पिता कही जमीन उसके सौतेली माँ के नाम कर दे इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने पिता की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी|पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |
शुक्रवार की दोपहर घटना स्थल पहुँचे एडिशनल एसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली और इस घटना कांड का खुलासा करते हुए बताया कि प्रोपर्टी को लेकर वैजनाथ की हत्या उसके पुत्र सुरेश कुमार ने कर दी उसे डर था कि उसके पिता जमीन उसके सौतेली माँ के नाम ना कर दे,उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है|

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें