
(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये गये प्रहारक अभियान की निरन्तरता में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस व थाना रॉबर्ट्सगंज एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तैयार किये गये प्रभावी एवं अचूक आसूचना संजाल द्वारा प्राप्त इनपुट से शनिवार को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय 23.15 बजे वाराणसी-रॉबर्ट्सगंज राज्य मार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा व सर्किट हाउस के बीच में चेकिंग के दौरान खड़े 01 अदद कंटेनर ट्रक संख्या HR55S1638 में लोड 1080 पेटी में 18720 बोतलों में 9720 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू (कुल शराब की अनुमानित कीमत 78 लाख रुपये ) की बरामदगी कर ट्रक चालक सहित 02 नफर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर जितेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम लण्डी , थाना शाहबाद (मरकण्डा), जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र लगभग 29 वर्ष संजीव कुमार पुत्र मेघराज, निवासी मुखोर, थाना जिगादरी, जनपद जमुनानगर हरियाणा उम्र लगभग 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-171/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पुछताछ में बताया कि हम लोग ज्यादा पैसा कमाने के लालच में आकर चण्डीगढ़ से रांची (झारखण्ड) लेकर जा रहे थे चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















