
(रिपोर्ट रवि सिंह)
सोनभद्र। दुद्धी विकास खण्ड क्षेत्र के कादल गाँव स्थित रेणुकूट मार्ग के किनारे डम्प कोयले की जाँच पड़ताल के लिए दुद्धी तहसीलदार अमित कुमार सिंह के अचानक पहुंचने पर कथित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे अचानक जैसे ही कादल गाँव स्थित कोयले भंडारण स्थल पर तहसीलदार की गाड़ी पहुंची तो वहां पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से कोयले को विधिवत डम्प किया जा रहा था। उन्होंने बड़ी मात्रा में सड़क किनारे भंडारण किए गए कोयले की जानकारी ली तो वहां उपस्थित कर्मचारियों ने संचालक के बारे में फोन से बात कराई इसके बाद कोयला भंडारण से जुड़े लोगों ने आकर तहसीलदार को कोयले डम्प की से संबंधित कागजात दिखाई। करीब आधे घंटे जाँच पड़ताल के बाद तहसीलदार वापस लौट गए। कोयला भंडारण से जुड़े कर्मचारियों का कहना था कि मांग के अनुसार कोयला खरीद की जाती हैं और कम्पनी से खरीदी गई कोयले को सिमित समय सीमा के अन्दर उथान करना पड़ता हैं। ऐसी स्थिति में कभी कभी मौसम खराब होने के कारण मॉल बिक्री नहीं हो पाती हैं, इसलिए हमलोग नियमानुसार मॉल भंडारण करते हैं और भट्ठों को आवश्यकता के अनुसार यहीं कोयला उपलब्ध कराते हैं। उधर कादल गाँव के ग्रामीणों का आरोप हैं कि तथाकथित लोगों द्वारा रिहायशी क्षेत्रों में जहाँ कुछ ही दूरी पर बच्चों का स्कूल स्थित हैं वहां आखिर कोयला भंडारण की अनुमति कैसे मिली यह एक विचारणीय सवाल हैं? जो लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















