बेटी बच्चों के साथ हुई गायब, पिता पहुंचा थाने, जाने क्या है…..

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर।
  • जिले  में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
  • बताया गया कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव से एक विवाहिता उसके दो बच्चे व एक छोटी बहन 20 मार्च से गायब है।परिजनों द्वारा ससुरालीजनों पर गायब होने का आरोप लगाते हुए थाने में…
  • तहरीर।सुनवाई न होने पर पीड़ित
Share

जौनपुर। जिले  में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव से एक विवाहिता उसके दो बच्चे व एक छोटी बहन 20 मार्च से गायब है।परिजनों द्वारा ससुरालीजनों पर गायब होने का आरोप लगाते हुए थाने में दी लिखित तहरीर।सुनवाई न होने पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।पुलिस अधीक्षक ने थाने दार को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का दिया आदेश। आपको बता दे कि थाना तेजी बाजार के नेवढ़िया गांव निवासी कडेडीन तिवारी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बड़ी बेटी गुड़िया की शादी गांव बछुआर थाना सिंगरामऊ निवासी संजय के साथ किया था। गुड़िया छह माह की गर्भवती है उसकी देखभाल के लिए छोटी बेटी राशि को भी उसके पास भेजा था लेकिन पिछले 20 मार्च से मेरी दोनो बेटी व बड़ी बेटी के दो बच्चे गायब है।बेटी के ससुराल वाले कुछ भी बताने को कर रहे है टालमटोल।आखिर हमारे बच्चे कहाँ गए।पीड़ित परिवार थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक न्याय के लिए लगा रहे है गुहार। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले में कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल 20 मार्च से गायब परिवार की सूचना थाने पर देने के बाद अब तक क्यो नही हुई कार्यवाही की गई।पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान। क्या पुलिस कोई बड़ी घटना का कर रही इंतजार। आखिर पीड़ित परिवार को क्यो लगाना पड़ा पुलिस अधीक्षक से गुहार।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें